Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 20 Jan : गांव सुंडरा की पंचायत भूमि पर खड़े झुंड (झाड़ियों/घास के ढेर) में अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही गांव की पंचायत और आईटीबीपी रामगढ़ के जवान मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। समय रहते कार्रवाई होने से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। पंचायत सदस्यों ने बताया कि पंचायत की जमीन पर लगे झुंड की जल्द ही बोली होनी थी। इससे पहले भी पिछले साल इसी जमीन पर झुंड की बोली के बाद किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगा दी गई थी, जिससे पंचायत को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार भी बोली से ठीक पहले आग लगने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार बोली के समय इस तरह की घटनाएं होना संदेह पैदा करता है और इसके पीछे किसी की साजिश हो सकती है। पंचायत ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। आईटीबीपी रामगढ़ के जवानों और पंचायत के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। पंचायत ने कहा कि यदि समय रहते आग न बुझाई जाती तो आग आसपास के क्षेत्रों में भी फैल सकती थी। फिलहाल मामले की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है और जांच की मांग की जा रही है। कोट्स सरपंच सुंडरा परमजीत कौर सरपंच का कहना है कि पिछली बार भी जब पंचायती भूमि के खड़े झुंड की बोली हुई थी उसके बाद शरारती अंसरो ने आग लगा दी थी और इस बार भी इन झुंड की बोली होनी थी फिर आग लगा दी गई है शरारती अंसरों द्वारा इसकी जांच होनी चाहिए