Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
हेरोइन और चूरापोस्त बरामद, फरार चल रहे मुख्य सप्लायर भी पुलिस की गिरफ्त में
सिरसा (Narendra Singh Danu) : सिरसा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग कार्रवाइयों में एक महिला सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लाखों रुपये मूल्य की हेरोइन और चूरापोस्त बरामद किया है। गिरफ्तार महिला के खिलाफ पंजाब में भी नशा तस्करी का मामला दर्ज बताया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सीआईए ऐलनाबाद की टीम गश्त के दौरान कुत्ताबढ़ से रानियां की ओर जा रही थी। इसी दौरान घग्गर पुल के पास एक युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध रूप से वापस मुड़ने लगा। शक के आधार पर उसे रोककर तलाशी ली गई, जिसके दौरान उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिरसा निवासी गुरदास के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डबवाली में तीन आरोपी गिरफ्तार एक अन्य कार्रवाई में डबवाली पुलिस ने 18 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान चमकौर सिंह, गुरलाल और गुरसाहिब सिंह के रूप में हुई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर नशा तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाने में लगी है। महिला तस्कर से 3 किलो चूरापोस्त बरामद कालांवाली पुलिस ने गांव दादू क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार महिला के खिलाफ पंजाब में भी नशा तस्करी से संबंधित मामला दर्ज है। मुख्य सप्लायर भी गिरफ्त में सीआईए कालांवाली की टीम ने गांव कालांवाली क्षेत्र से आरोपी रोहित को 13 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में हेरोइन तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य सप्लायर जसप्रीत सिंह और राजेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि रोहित और जसप्रीत के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। नशा तस्करों के नेटवर्क की जांच जारी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशा तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।