Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल के बड़े भाई और भाजयुमो नेता रोहित चहल के पिता के निधन पर दी सांत्वना, बोले- समाज ने एक सादगीपूर्ण व्यक्तित्व खो दिया
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल के बड़े भाई तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल के पिता स्वर्गीय नरेश चौधरी चहल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। नितिन नवीन दिवंगत नरेश चौधरी चहल के आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय नरेश चौधरी चहल ने अपनी सादगी, सामाजिक सरोकार और सेवा भाव से समाज में विशेष पहचान बनाई थी। उनके निधन से भाजपा परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल सहित धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे और दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय नरेश चौधरी चहल का गुरुवार को वृंदावन में हृदयाघात के कारण 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।