Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
कार्तिकेय चौहान ने राहुल गांधी का खेदपत्र स्वीकार किया; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट को मामला समाप्त करने का आदेश दिया
नई दिल्ली/जबलपुर (narendra Singh Danu) : कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मानहानि मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को उच्च न्यायालय ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान द्वारा दायर मानहानि मामले को समाप्त करने के निर्देश भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट को दिए। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ में हुई। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की ओर से पहले ही एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पनामा पेपर्स मामले का उल्लेख करते समय भ्रमवश (कन्फ्यूजन में) कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम लिया गया था और इसके लिए उन्होंने खेद व्यक्त किया। इस पर न्यायालय ने शिकायतकर्ता कार्तिकेय सिंह चौहान का पक्ष जानने के लिए उन्हें जवाब दाखिल करने का अवसर दिया। कार्तिकेय चौहान ने अदालत में राहुल गांधी का खेदपत्र स्वीकार करते हुए कहा कि यदि उनका नाम भूलवश लिया गया था और इस पर खेद व्यक्त किया जा चुका है, तो उन्हें अब मामले को आगे बढ़ाने पर कोई आपत्ति नहीं है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट में लंबित मानहानि के मामले को समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए। यह मामला वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान झाबुआ में आयोजित एक चुनावी सभा से जुड़ा है। आरोप था कि राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स प्रकरण का जिक्र करते हुए कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम लिया था, जिससे उनकी और उनके परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। इसके बाद कार्तिकेय चौहान ने भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट में मानहानि का परिवाद दायर किया था। एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन जारी किया था, जिसे चुनौती देते हुए उन्होंने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का रुख किया। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि उनका बयान शिकायतकर्ता के संदर्भ में नहीं था और पनामा पेपर्स मामले में गलती से उनका नाम लिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के अगले दिन सार्वजनिक रूप से इस पर खेद व्यक्त कर दिया गया था। गुरुवार की सुनवाई में शिकायतकर्ता की सहमति के बाद हाईकोर्ट ने मामले का निराकरण करते हुए मानहानि प्रकरण समाप्त करने का आदेश पारित कर दिया। शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता संकल्प कोचर ने पैरवी की।