Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
भाजपा के संगठनात्मक मॉडल, मोदी सरकार की उपलब्धियों और भारत-ईयू सहयोग को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : भारतीय जनता पार्टी के ‘भाजपा को जानो’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में यूरोपीय संघ (ईयू) के 23 सदस्य देशों के मिशन प्रमुखों तथा भारत में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के राजदूत के साथ संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रतिनिधिमंडल से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा के विदेश मामलों के प्रभारी विजय चौथाईवाला और सांसद अनिल बलूनी भी उपस्थित रहे। संवाद के बाद नितिन नवीन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि बैठक में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक यात्रा, उसके मजबूत संगठनात्मक ढांचे और जनसेवा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में हुए परिवर्तनकारी विकास पर भी विस्तार से चर्चा हुई। नितिन नवीन ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों पक्षों की साझेदारी को एक नए दौर में ले जाएगा। बैठक में भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को और अधिक मजबूत करने तथा भविष्य में सहयोग के नए अवसरों पर भी विचार-विमर्श किया गया।