Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/27 जून। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के लुधियाना दौरे के दौरान उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया जब अकाली दल शहरी के नेताओं और समर्थकों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अकाली दल शहरी के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह भिंदा और वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और काली झंडियाँ दिखाईं। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया, लेकिन इसके बावजूद विरोध जारी रहा और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि सरकार सच्चाई को छिपाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर कथित वीडियो झूठा है, तो उसे झूठ साबित करने के लिए गलत तरीकों का सहारा क्यों लिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों का कथित रूप से अपमान किया गया है, जिससे सिख संगत में भारी रोष है। नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक मुख्यमंत्री श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होकर माफी नहीं मांगते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर कई अन्य अकाली नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। ----