Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
डॉ. रविंद्र सिंह बलियाला ने एनएफएल में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं पर लिया संज्ञान
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : हरियाणा अनुसूचित जाति के चेयरमैन डॉ रविन्द्र सिहं बलियाला ने नेशनल फर्टीलाई लिमिटेड पानीपत के गेस्ट हाउस में पहुंच कर लोगों की जनसमस्याएं सुनी। एनएफएल गेस्ट हाउस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग डा रविन्द्र सिहं बलियाला ने शिरकत की। कार्यक्रम उपस्थित में गणमान्य व्यक्तियों व पदाधिकारियों ने आए हुए मेहमान को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्लोबल ह्यूमन राइट्स बोर्ड के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अमित कुमार ने की । ग्लोबल हामून राइट्स बोर्ड की समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस उपाधीक्षक आत्माराम , मेडिकल सुपरीडेंट डॉ अमित पोरिया , सीनियर कानूनगो अशोक कुमार , मोनू मालिक , वरिष्ठ ओढ़ राजपूत समाज के वरिष्ठ नेता संत लाल मजोका ने साथियों के साथ मिलकर एनएफएल अनुसूचित जाति कर्मचारी यूनियन के प्रधान हरविंद्र सिंह सोनू और ग्लोबल ह्यूमन राइट्स बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव आचार्य शिव शक्ति,श्री विजय कुमार और युवा प्रदेश सचिव सुनील कुमार , प्रवीण अरोड़ा यमुनानगर से रिटायर्ड जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यबीर सिंह के साथ मिलकर चेयरमैन का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। बैठक में मानवाधिकारों के संरक्षण को लेकर आपसी विचारों का आदान-प्रदान किया। और एससी/एसटी कानूनी प्रावधानो को लेकर लोगों को जागरूकता भी किया। कार्यक्रम के अंत में अनुसूचित जाति कर्मचारीयों की समस्याएं सुनी और जल्द से जल्द निवारण करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर संत लाल मजोका और अशोक कानूनगो के परिवार का डा रविन्द्र सिहं बलियाला ने कुशलक्षेम जाना । डा बलियाला ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें सभी लोगों का सम्मान करना चाहिए और एक अच्छे नागरिक होने का प्रमाण देना चाहिए। और अधिक से अधिक असहाय और गरीब लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करनी चाहिए। कार्यक्रम सम्पन्न होने पर ह्यूमन ग्लोबल राइट्स बोर्ड के अध्यक्ष अमित कुमार ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों का सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया।