Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजनाथ सिंह और मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण में योगदान को सराहा
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पी.वी. नरसिम्हा राव एक दूरदर्शी नीति निर्माता थे, जिन्होंने देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उनके योगदान को सदैव याद रखेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पी.वी. नरसिम्हा राव ने देश के इतिहास के एक महत्वपूर्ण दौर में भारत की प्रगति को नई दिशा दी। उन्होंने उन्हें एक कुशल प्रशासक, विद्वान और भारत की विविध संस्कृति की गहरी समझ रखने वाला नेता बताया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पी.वी. नरसिम्हा राव ने एक दूरदर्शी राजनेता के रूप में भारत की आर्थिक यात्रा को नई गति दी। उनके नेतृत्व और देश के प्रति योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नरसिम्हा राव सरकार द्वारा शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण ने देश के विकास को नई रफ्तार दी, मध्यम वर्ग के लिए अवसर बढ़ाए और भारत को दीर्घकालिक आर्थिक प्रगति के मार्ग पर अग्रसर किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में परमाणु कार्यक्रम को मजबूती मिली और 'लुक ईस्ट' नीति जैसी महत्वपूर्ण कूटनीतिक पहलें भी शुरू की गईं। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी पी.वी. नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें तेलंगाना का गौरव और दूरदर्शी नेता बताया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और हैदराबाद मुक्ति संग्राम में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।