Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब राज्य खाद्य आयोग ने एआई विशेषज्ञ के साथ किया मंथन; रियल-टाइम मॉनिटरिंग, स्मार्ट शिकायत निवारण और डेटा विश्लेषण पर रहेगा फोकस
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : पंजाब में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए), 2013 के क्रियान्वयन को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में पंजाब राज्य खाद्य आयोग ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को अपनाने की पहल शुरू कर दी है। इसी उद्देश्य से आयोग ने एआई विशेषज्ञ निपुण स्याल के साथ एक विशेष विचार-विमर्श सत्र आयोजित किया, जिसमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की निगरानी और शिकायत निवारण व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने कहा कि आयोग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी, शिकायतों के निस्तारण और नीतिगत सुधारों के लिए सरकार को सुझाव देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता पारंपरिक निगरानी प्रणाली से आगे बढ़कर रियल-टाइम और डेटा-आधारित मॉनिटरिंग व्यवस्था विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। एआई विशेषज्ञ निपुण स्याल ने आयोग को बताया कि एआई आधारित एनालिटिक्स के माध्यम से उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) पर होने वाले ई-पीओएस लेन-देन का प्रतिदिन विश्लेषण किया जा सकता है। इससे कम राशन वितरण, लंबे समय तक बंद रहने वाले डिपो और आवंटित एवं वितरित खाद्यान्न के बीच अंतर जैसी अनियमितताओं का समय रहते पता लगाया जा सकेगा, जिससे त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई संभव होगी। उन्होंने बताया कि मशीन लर्निंग तकनीक लाभार्थियों के डाटाबेस में संभावित डुप्लीकेट प्रविष्टियों, गलत सूचनाओं और अधूरे विवरणों की पहचान कर डेटा की गुणवत्ता और शुद्धता बढ़ाने में भी मददगार साबित होगी। शिकायत निवारण प्रणाली को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए एआई आधारित बहुभाषी चैटबॉट और पंजाबी भाषा में वॉयस असिस्टेंट विकसित करने का भी सुझाव दिया गया। इससे लाभार्थी 24 घंटे शिकायत दर्ज करा सकेंगे और उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। बैठक में आयोग के सदस्य जसवीर सिंह सेखों, विजय दत्त, चेतन प्रकाश ढालीवाल, सदस्य सचिव कनू थिंद तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।