Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाबी लेक्चरार भर्ती में आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर डॉ. करीमपुरी का बड़ा बयान
हूशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : बहुजन समाज पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने पंजाब सरकार द्वारा पंजाबी विषय के लेक्चरारों की 71 पदों की भर्ती में एससी और बीसी समुदायों के साथ किए गए बड़े अन्याय की कड़ी निंदा की है। प्रेस बयान जारी करते हुए डॉ. करीमपुरी ने कहा कि आरक्षण नीति की भावना की अनदेखी करके वर्तमान सरकार का दलित और पिछड़ा विरोधी चेहरा अब पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। डॉ. करीमपुरी ने बताया कि सरकार द्वारा जारी विज्ञापन में सामान्य आरक्षण कोटे के अंतर्गत एससी और बीसी वर्ग के लिए कोई भी नई पद सुरक्षित नहीं रखी गई हैं, यह सीधे तौर पर संवैधानिक आरक्षण नीति की भावना और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों का भारी उल्लंघन है। जिसने स्वयं को परिवर्तन की सरकार बताने वाली 'आप' सरकार पिछड़े और दलित समाज के युवाओं के रोजगार पर डाका डाल रही है। संविधान द्वारा मिले अधिकारों को इस तरह कुचलने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। डॉ. करीमपुरी ने आरक्षण मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए और पंजाब की आप सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी पंजाब सरकार से इस मामले पर तुरंत कार्रवाई की मांग करती है और तीखे संघर्ष की चेतावनी देती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस भर्ती का पूरा रोस्टर तुरंत सार्वजनिक करे ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। एससी और बीसी समुदाय का जो वैधानिक और संवैधानिक हक है, उसके अनुसार नई नई पदों को आरक्षित किया जाए। करीमपुरी ने कहा बसपा स्पष्ट करती है कि आरक्षण के अधिकारों पर किसी भी प्रकार के अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मजबूती से बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। 'पंजाब संभालो मुहिम' से जुड़ने का आह्वान: डॉ. करीमपुरी ने पंजाब के समूचे न्‍यायप्रिय लोगों, युवाओं और खासकर एससी/बीसी समुदाय से अपील की कि वे सरकार की इन नीतियों के विरोध में एकजुट हों। उन्होंने सबको बसपा द्वारा चलाई गई 'पंजाब संभालो मुहिम' से जुड़ने का जोरदार निमंत्रण दिया ताकि पंजाब के सर्वसमाज के अधिकारों की रक्षा की जा सके और इस असंवेदनशील सरकार को जगाकर दलितों-पिछड़ों का हक दिलाया जा सके