Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
31 मार्च 2026 तक पूरे होंगे सभी प्रोजेक्ट, ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार: सोंद खन्ना, लुधियाना | 22 जनवरी : खन्ना विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने करीब ₹6.96 करोड़ रुपये की लागत से सड़क विकास परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। पंजाब के पर्यटन, सांस्कृतिक मामले, श्रम, आतिथ्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तथा खन्ना से विधायक तरुनप्रीत सिंह सोंद ने विभिन्न गांवों में लिंक सड़कों के नवीनीकरण, चौड़ीकरण और इंटरलॉक टाइल्स लगाने के कार्यों के नींव पत्थर रखे। मंत्री सोंद ने बताया कि इन परियोजनाओं में ₹4.17 करोड़ की लागत से खन्ना से खेड़ी नौध सिंह रोड (5.61 किमी) की मरम्मत, जिसमें खन्ना से ललहेड़ी चौक तक 1.5 किमी में इंटरलॉक टाइल्स लगाई जाएंगी, तथा ₹2.79 करोड़ की लागत से रतनहेड़ी से भादला नीचा तक 4 किमी सड़क को 10 से बढ़ाकर 18 फीट चौड़ा किया जाएगा। सभी कार्य 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार होंगे ताकि सड़कों की मजबूती और दीर्घकालिक गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। इन परियोजनाओं से ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को शहरों के समान सुविधाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सोंद ने कहा कि ग्रामीण विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। पंजाब सरकार का उद्देश्य है कि गांवों को आधुनिक नागरिक सुविधाओं से जोड़ा जाए ताकि समग्र विकास को गति मिले। उन्होंने कहा कि विकास कार्य जनता के सहयोग के बिना संभव नहीं हैं और लोगों को गुणवत्ता की निगरानी में भी भागीदार बनना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार के पास विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। पिछले चार वर्षों में राज्य में अभूतपूर्व विकास हुआ है और सरकार लगातार ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर काम कर रही है। मंत्री सोंद ने कहा कि प्रदेश की बड़ी आबादी गांवों में रहती है, इसलिए सरकार गांवों में सड़कों, सुविधाओं और सेवाओं को शहरों के स्तर पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य केवल निर्माण नहीं बल्कि पंजाब के लिए एक मजबूत विकास रोडमैप तैयार करना है। इस अवसर पर मार्केट कमेटी खन्ना के चेयरमैन जगतार सिंह गिल रतनहेड़ी, जिला परिषद व जिला प्लानिंग बोर्ड सदस्य मास्टर अवतार सिंह देहिड़ू, ब्लॉक समिति सदस्य लखवीर सिंह काला, सरपंच अमरजीत सिंह, सुखचैन सिंह, हरप्रीत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।