Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अमेरिकी साम्राज्यवाद सबसे बड़ा खतरा--कामरेड प्रेमचंद राज्य सचिव
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कार्यालय, शहीद भगत सिंह के क्रांतिकारी साथी कामरेड शिव वर्मा स्मारक भवन गीता कॉलोनी पानीपत में साम्राज्यवाद विरोध-समाजवादी देश क्यूबा की एकजुटता के विषय को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता पार्टी जिला सचिव डॉ सुरेंद्र मलिक व संचालन सुनील दत्त पार्टी राज्य कमेटी सदस्य ने किया। *विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश और दुनिया के सामने सबसे बड़ा खतरा अमेरिकी साम्राज्यवाद है जो पूरी दुनिया को आर्थिक गुलाम बनाने के लिए देश के ऊर्जा के संसाधनों जिसमें तेल गैस पेट्रोल डीजल-कृषि में उद्योग क्षेत्र के अंदर अपनी मनोपली बनाने के लिए दुनिया को विनाशकारी तीसरे विश्व युद्ध की तरफ ले जा रहा है। जिसका स्पष्ट उदाहरण 4 साल से ज्यादा समय से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा है युद्ध, ईरान- फिलिस्तीनी -लेबनान पर अमेरिकी और इजरायली हमले जारी है जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष बच्चे मारे जा चुके हैं भारी जान माल का नुकसान हो रहा है। अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ पूरी दुनिया के विकासशील गरीब देश के अंदर भारी गुस्सा है। देश और दुनिया का मेहनतकश तब का साम्राज्यवाद की विनाशकारी नीतियों के खिलाफ बड़े-बड़े आंदोलन लड़े जा रहे हैं। *हमारे देश के अंदर भी सत्ता पर बैठी भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार का चरित्र और उसकी विदेश नीति पूरी तरह से अमेरिकी साम्राज्यवाद परास्त हो चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री नित्नयाहूं के सामने घुटने देखते हुए देश की अर्थव्यवस्था को चौपट किया जा रहा है। अमेरिका और यूरोपीय देशों के साथ कृषि क्षेत्र को लेकर किए जाने वाला समझौता बहुत ही खतरनाक देश के किसान और मजदूरों को बर्बाद करने वाला समझौता है इसके खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चलाने की जरूरत है। *साम्राज्यवाद विरोध का सबसे बड़ा उदाहरण सत्ता पर बैठी मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 13 महीने का संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में लड़ा गया ऐतिहासिक किसान आंदोलन ने लूट के खिलाफ लड़ने वाली धर्मनिरपेक्ष-समाजवादी विचार क्रांतिकारी सकारात्मक शक्ति प्रदान किया। मजदूरों को बंद हुआ गुलाम बनाने वाले चार लेबर कोड के खिलाफ मजदूर आंदोलन अंगड़ाई ले रहा है और सड़कों पर आकर बड़े-बड़े आंदोलन किए जा रहे हैं। भारी पुलिस दमन को खेलते हुए भी संघर्ष जारी है। *उन्होंने कहा इस संघर्ष को जारी रखने के लिए 29 जुलाई 2026 को केंद्रीय ट्रेड यूनियन, कर्मचारी फेडरेशनों व संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में दिल्ली के अंदर राष्ट्रीय कन्वेंशन आयोजित की जा रही है। जिसमें देशव्यापी आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। *दुनिया के अंदर अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ लंबे समय भारी पाबंदियों के बावजूद से लड़ने वाला समाजवादी देश क्यूबा पूरी ताकत के साथ अपनी संप्रभुता और आजादी को बचाने के लिए लड़ रहा है। दुनिया के भारत सहित विकासशील देश इस संघर्ष में क्यूबा की क्रांतिकारी जनता के साथ एकजूटता प्रदर्शित कर रहे हैं। हम भारत की सरकार से भी मांग करते हैं कि अमेरिकी साम्राज्यवाद की गुलामी छोड़ हमारे देश के विकास में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले अपने पुराने मित्र देशों के साथ संबंधों में सुधार करो। *विचार गोष्ठी को पानीपत विकास नगर पार्टी ब्रांच सचिव रामकुमार यादव, बापौली ब्रांच सचिव रोहतास, जिला कमेटी सदस्य राजेंद्र छोकर आदि ने भी संबोधित किया।