Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
सूरत में हरियाली बढ़ाने की पहल, 25 हजार पौधों के रोपण से अभियान का आगाज
सूरत (Narendra Singh Danu) : गुजरात के सूरत में 'मेगा वृक्षारोपण अभियान' के तहत रविवार काे केंद्रीय जल शक्तिमंत्री सीआर पाटिल ने 25 हजार पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस मेगा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत सूरत महानगर पालिका के साउथ-ए जोन स्थित टी.पी.एस. नं. 54 (भेस्तान), एफ.पी. नं. 67 में विकसित किए जा रहे 'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑक्सीजन पार्क' में केंद्रीय मंत्री पाटिल ने वृक्षारोपण कर अभियान की स्मृति पट्टिका का भी अनावरण किया। Also Read - ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ में शामिल हुईं मुख्यमंत्री, पीएम की ‘मन की बात’ कार्यक्रम का किया सामूहिक श्रवण सुबह 8 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में नीम, पीपल, बोरसली, शहतूत, अमरूद, आंवला, सीताफल, सहजन सहित 40 से अधिक स्थानीय प्रजातियों के 25,000 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही नागरिकों को 5,000 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नागरिकों को वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अभियान में नेचर क्लब सूरत, ग्रीन आर्मी चैरिटेबल ट्रस्ट, सूरत वन फाउंडेशन सहित कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और पुलिसकर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरत की महापौर मायाबेन मावाणी ने की। इस अवसर पर सूरत शहर भाजपा प्रमुख परेश पटेल, विधायक संगीता बहन पाटिल, मनुभाई पटेल, प्रवीणभाई घोघारी, स्थायी समिति अध्यक्ष राजनभाई पटेल, उप महापौर सुधाकर चौधरी, सत्तापक्ष नेता अल्पाबेन मेहता, दंडक उर्मिलाबेन त्रिपाठी, नगरसेवक तथा मनपा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।