Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
संगठन विस्तार के बीच अकाली दल को एक और बड़ा झटका
लुधियाना (Narendra Singh Danu) : पंजाब की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब शिरोमणि अकाली दल को गिल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दर्शन सिंह शिवालिक के पार्टी छोड़ने से झटका लगा। उन्होंने ‘वारिस पंजाब दे’ का दामन थाम लिया। कार्यक्रम में हुई आधिकारिक एंट्री एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें संगठन की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह और वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह अयाली मौजूद रहे। शिवालिक ने गिनाए पार्टी छोड़ने के कारण पार्टी में शामिल होने के बाद दर्शन सिंह शिवालिक ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालना और पंथ से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है। उन्होंने अकाली दल नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी और उचित सम्मान न मिलने का आरोप लगाया। अकाली दल नेतृत्व पर सवाल इस मौके पर मनप्रीत सिंह अयाली ने भी शिरोमणि अकाली दल की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल निजी हितों से ऊपर उठकर निर्णय लें, तो संगठन के अलग-अलग धड़ों को फिर से एकजुट किया जा सकता है। राजनीतिक असर के संकेत राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पहले से संगठनात्मक चुनौतियों से जूझ रही अकाली दल के लिए यह एक और झटका है। गिल क्षेत्र में शिवालिक का प्रभाव होने से ‘वारिस पंजाब दे’ को स्थानीय स्तर पर मजबूती मिल सकती है। ‘वारिस पंजाब दे’ का विस्तार अभियान वहीं ‘वारिस पंजाब दे’ लगातार अपने संगठन विस्तार में जुटा हुआ है और विभिन्न क्षेत्रों से नेताओं को जोड़ने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में पंजाब की राजनीतिक हलचल और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।