Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
शिक्षा, पर्यावरण और लद्दाख मुद्दों पर सुधार की मांग, “कॉकरोच जनता पार्टी” अभियान भी शामिल
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। सोमवार को अनशन के दूसरे दिन उन्होंने देशवासियों से इस आंदोलन को समर्थन देने की अपील की। सोशल मीडिया अभियान ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि वांगचुक केवल नमक और पानी के सहारे अनशन पर बैठे हैं। उनके समर्थन में कई लोग स्थल पर 3 से 5 दिन का उपवास भी कर रहे हैं। वीडियो संदेश में सोनम वांगचुक ने कहा कि उनका यह अनशन शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पर्यावरण संरक्षण और लद्दाख से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर है। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों, शहरों और गांवों में रहने वाले लोगों से इस आंदोलन से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते, वे अपने-अपने क्षेत्रों में एक दिन का उपवास रखकर इस आंदोलन के प्रति एकजुटता दिखाएं। वांगचुक ने कहा कि यह संघर्ष किसी एक क्षेत्र का नहीं बल्कि पूरे देश की बुनियादी जरूरतों से जुड़ा है। इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे वांगचुक ने कथित नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और जवाबदेही की मांग भी उठाई है। यह प्रदर्शन जंतर-मंतर पर जारी सीजेपी के धरने का हिस्सा बताया जा रहा है।