Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
गिरिराज सिंह बोले- देश के लाखों किसान, बुनकर और कारीगर वस्त्र उद्योग की रीढ़
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को कपड़ा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और प्रमुख पहलों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। इस समीक्षा बैठक में आजीविका सृजन, नवाचार, पारंपरिक हस्तशिल्प और वस्त्र उद्योग को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। मंत्रालय ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनके परिणामों के साथ-साथ भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा की। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारत के वस्त्र क्षेत्र की सफलता के पीछे देश के लाखों किसान, बुनकर, कारीगर, श्रमिक, उद्यमी और निर्यातकों की मेहनत और समर्पण है। उन्होंने कहा कि सरकार इन सभी के कल्याण और टेक्सटाइल सेक्टर के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। मंत्रालय के अनुसार, बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों को आधुनिक तकनीक, बेहतर बाजार और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिलना चाहिए। साथ ही वस्त्र क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने और निर्यात बढ़ाने से जुड़े प्रयासों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि देश की पारंपरिक वस्त्र एवं हस्तशिल्प विरासत को भी मजबूती मिलेगी और उद्योग को नई गति प्राप्त होगी।