Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ | न्यूज़ डेस्क सीईटी–2025 के अंतर्गत हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बताया कि सरकार ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती में तीन वर्ष की आयु छूट देने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय विशेष रूप से उन युवाओं के हित में लिया गया है, जो वर्ष 2022 के बाद सीईटी परीक्षा आयोजित न होने के कारण आयु सीमा से बाहर हो रहे थे। अब वर्ष 2025 में सीईटी दोबारा होने से योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलेगा। आयोग को सरकार के फैसले से अवगत करा दिया गया है और नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जा रही है। हिम्मत सिंह ने कहा कि आयोग भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरा करेगा। गौरतलब है कि एचएसएससी ने विज्ञापन संख्या 01/2026 जारी कर सीईटी फेज–II के तहत हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती शुरू की है। इस भर्ती में कुल 5500 पद शामिल हैं, जिनमें 4500 पुरुष, 600 महिला और 400 हरियाणा रेलवे पुलिस के पद हैं।