Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से 24 घंटे निगरानी, AI, ड्रोन और CCTV से यात्रा मार्ग पर पैनी नजर
जम्मू (Narendra Singh Danu) : जम्मू-कश्मीर में आगामी अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इस बार यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह हाईटेक और बहुस्तरीय बनाया गया है। जम्मू में स्थापित अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को यात्रा सुरक्षा का मुख्य नियंत्रण केंद्र बनाया गया है, जहां से पूरे यात्रा मार्ग, बेस कैंप, संवेदनशील क्षेत्रों और सुरक्षाबलों की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे डिजिटल निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, इस कंट्रोल सेंटर में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की लाइव फीड को एकीकृत किया गया है। हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित वीडियो एनालिटिक्स, फेस रिकग्निशन तकनीक, ड्रोन निगरानी और जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए पूरे मार्ग पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में कंट्रोल सेंटर से तुरंत संबंधित सुरक्षा बलों को अलर्ट भेजा जा सकेगा, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव होगी। अधिकारियों का कहना है कि इस बार यात्रा के लिए सुरक्षा को और अधिक मजबूत एवं तकनीक-आधारित बनाया गया है।