Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
जय जवान जय किसान आर्मी ट्रेनिंग अकादमी के सहयोग से नौजवानों को समाज में फैले नशे के कोढ़ से बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पुलिस चौकी भूंगा के इंचार्ज एएसआई जगदीश कुमार द्वारा जय जवान जय किसान आर्मी ट्रेनिंग अकादमी के सहयोग से नौजवानों को समाज में फैले नशे के कोढ़ से बचाने के लिए अकादमी के विशेष दौरे के दौरान नौजवानों से इस मुहिम को कामयाब बनाने के लिए इलाके में जनता को जागरूक करने हेतु उनके बहुमूल्य सहयोग के लिए अपील की। (पंजाबियों जागो, नशे को त्यागो) स्लोगन को मुख्य रखते हुए उनके द्वारा इस मुहिम को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए यह विशेष दौरा किया गया। जिसके दौरान उन्होंने अकादमी के कोच नीरज डडवाल द्वारा युवाओं को तंदुरुस्त रखने और संभालने के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखकर उनकी सराहना की और उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि यदि पूरे इलाके में अलग-अलग गांवों में इस तरह की सुविधा और प्रयास उपलब्ध होने लगें तो वह दिन दूर नहीं जब पंजाब के नौजवान इन स्थानों पर सुबह-शाम ग्राउंड को अपने जीवन का मुख्य हिस्सा बनाते हुए तंदुरुस्त शरीर और चुस्ती-फुर्ती के साथ स्वस्थ रहकर जीवन जी सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज का पंजाब जो कि विभिन्न प्रकार के नशे से ग्रस्त होकर नशे के जाल में फंसता जा रहा है, उससे पंजाब को मुक्त करने के लिए समय-समय पर सरकार और प्रशासन द्वारा कई तरह के प्रयास किए जाते हैं ताकि सूबे के नौजवानों को नशे के कलंक से सुरक्षित रखा जा सके। अकादमी के कोच नीरज डडवाल और उनकी टीम द्वारा चौकी इंचार्ज को ट्रॉफी देकर उनके द्वारा समाज के लिए किए जा रहे कार्य के लिए सम्मानित किया। अकादमी के कोच नीरज डडवाल और भारी संख्या में उपस्थित नौजवानों ने पंजाब में फैले नशे के कलंक को जड़ से खत्म करने के लिए लोगों को इसके प्रति जागरूक करके हर तरह का सहयोग देने की शपथ भी ली।इस अवसर पर एएसआई परमजीत सिंह,लेडी हवलदार रणदीप कौर उपस्थित थे।