Uturn Time
Breaking
Panchkula: समाजसेवी दिनेश गुप्ता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, ट्राईसिटी की सामाजिक-धार्मिक हस्तियों ने दी शुभकामनाएं सीवरेज का ढक्कन टूटने से बीच में धंसी जेसीबी, बाल बाल हुआ बचाव Mohali: फेज-7 में एससी-बीसी महापंचायत का मोर्चा, पीड़ित परिवारों ने एसएसपी घेराव की तैयारी की; 15 दिन का अल्टीमेटम Hoshiarpur: शिक्षा से रोजगार तक नई दिशा देने पर फोकस, रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहडा ने साझा किया विजन Amritsar: फिरोजपुर मंडल रेलवे अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक पीआरपी थेरेपी, प्लेटलेट्स की सांद्रता 6 से 7 गुना तक बढ़ेगी केमिकल से भरा ट्रक हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया, लगी आग, एक घंटे में पाया काबू होमगार्ड मुलाजिमों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर लगाया धरना, चक्का जाम होने से लगा लंबा जाम Ludhiana: सावन उत्सव में झूमीं महिलाएं, पिंकी छाबड़ा बनीं तीज क्वीन; रैंप वॉक और गिद्धा ने बांधा समां Ayodhya: 30 सितंबर तक राम मंदिर परिसर के अधिकांश निर्माण कार्य पूरे होने की उम्मीद, दिसंबर तक पूरी होगी चहारदीवारी Jammu: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, कटरा-बनिहाल सफर होगा और तेज New Delhi: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, शहीद ओंडीवीरन के बलिदान को भी किया नमन New Delhi: भारत ने अफगानिस्तान को भेजी दवाओं और चिकित्सा सामग्री की नई खेप, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा सहारा
Logo
Uturn Time
सीसीटीवी में कैद हुए कॉपर के बंद बैग ढोते चोर डेराबस्सी 22 Jan : बरवाला रोड क्षेत्र में मंगलवार रात चोर गिरोह ने एक के बाद एक दो फैक्ट्रियों को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। भगवानपुर स्थित श्रीटेक मेटल कास्टिंग फैक्ट्री में हुई चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चोर कॉपर से भरे बंद बैग उठाकर ले जाते हुए साफ नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 2.45 बजे से 3.18 बजे के बीच पांच चोर फैक्ट्री के पीछे की ओर से अंदर दाखिल हुए। आरोप है कि चोरों ने तीन ताले काटकर फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का कॉपर सामान चोरी कर लिया। इस दौरान फैक्ट्री में मौजूद एक इलेक्ट्रीशियन व ऑपरेटर के साथ भी मारपीट की गई। फैक्ट्री के ऑपरेटर राजन ने बताया कि वह रात करीब सवा तीन बजे फर्नेस चेक करने के लिए यूनिट में पहुंचा था। तभी चोरों ने उसे धमकाते हुए अंदर ले जाकर मारपीट की। इसी बीच सिक्योरिटी गार्ड बड़ी टॉर्च लेकर मौके की ओर आया, जिसकी रोशनी देखते ही चोर पीछे की ओर से भाग निकले। भागते समय चोर अपना एक बड़ा हैंड कटर भी मौके पर छोड़ गए। सिक्योरिटी गार्ड और अन्य कर्मचारियों ने उनका पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चोर फरार हो गए। फैक्ट्री मालिक एस.बी. सिंह के अनुसार चोर आठ बोरियों में करीब आधा टन कॉपर, जिसकी कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई जा रही है, चोरी कर ले गए। फैक्ट्री में काम करने वाले रामलखन की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूछताछ शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इसी रात एक बजे के बाद बरवाला रोड पर हंसा इंडस्ट्रियल पार्क के सामने स्थित गुरादेश एंटरप्राइसेज फैक्ट्री में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां चोरों ने मेन गेट का कुंडा कटर से काटकर अंदर घुसकर लाखों रुपये का प्लंबिंग सामान वाहन में लादकर फरार हो गए। पुलिस को आशंका है कि श्रीटेक फैक्ट्री और गुरादेश एंटरप्राइसेज में हुई चोरी एक ही चोर गिरोह का काम है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही