Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
मीटर रीडरों की हड़ताल के चलते PSPCL का फैसला, 10.5 लाख उपभोक्ता होंगे प्रभावित
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : पंजाब में मीटर रीडरों की हड़ताल के चलते बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने निर्णय लिया है कि राज्य भर में बिजली के बिल अब स्पीड पोस्ट के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जाएंगे। इस फैसले का सीधा असर करीब 10.5 लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं के बिल सामान्य से अधिक आए हैं, या जिन पर ‘एन कोड’ दर्ज है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। ‘एन कोड’ का अर्थ है कि संबंधित उपभोक्ता की वास्तविक मीटर रीडिंग नहीं ली जा सकी और बिल अनुमानित खपत के आधार पर जारी किया गया है। ऐसे बिल को अंतिम (फाइनल) नहीं माना जाएगा। PSPCL के अनुसार, जैसे ही वास्तविक मीटर रीडिंग उपलब्ध होगी, उसी के आधार पर अंतिम बिल तैयार किया जाएगा। यदि किसी उपभोक्ता ने अधिक भुगतान किया है तो वह अगली बिलिंग में समायोजित कर दिया जाएगा, जबकि कम भुगतान की स्थिति में शेष राशि बाद में जोड़ दी जाएगी। गौरतलब है कि राज्य में आउटसोर्स मीटर रीडर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, जिसके चलते कई क्षेत्रों में मीटर रीडिंग प्रभावित हुई है। इसी कारण विभाग को अस्थायी रूप से अनुमानित बिल जारी करने पड़े हैं। फिलहाल हड़ताल समाप्त करने को लेकर कोई आधिकारिक निर्णय नहीं हुआ है और संबंधित पक्षों के बीच बातचीत जारी है।