Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
90 दिन तक चालान का भुगतान न करने पर विभाग सख्त; स्कूल वैन और वीडियो कोच बसों पर भी चलेगा विशेष जांच अभियान
अमृतसर (Narendra Singh Danu) : ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और समय पर चालान का भुगतान नहीं करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ अमृतसर में ट्रांसपोर्ट विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला आरटीए कार्यालय ने 500 से अधिक वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है, जिससे ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सरकार के निर्देशों के तहत ऐसे वाहन मालिकों पर कार्रवाई की जा रही है जो निर्धारित समय में जुर्माना या टैक्स जमा नहीं करते। यह अभियान केवल अमृतसर ही नहीं, बल्कि राज्य के अन्य जिलों में भी चलाया जा रहा है ताकि सरकारी राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 90 दिन में जुर्माना नहीं भरा तो वाहन होगा ब्लैकलिस्ट आरटीए अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी वाहन का चालान होने के बाद 90 दिनों के भीतर जुर्माना जमा नहीं किया जाता, तो वाहन को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाता है। ब्लैकलिस्ट होने के बाद संबंधित वाहन को आरसी, परमिट, नवीनीकरण या विभाग की अन्य कोई भी सेवा तब तक नहीं मिलेगी, जब तक बकाया जुर्माना जमा कर विभाग से एनओसी प्राप्त नहीं कर ली जाती। ब्लैकलिस्टिंग पर ट्रांसपोर्टर का हंगामा कार्रवाई के विरोध में एक ट्रांसपोर्टर ने आरटीए कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उसका आरोप था कि सभी जुर्माने जमा करने के बावजूद उसका वाहन ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इस पर आरटीए सचिव हितेश्वर गुप्ता ने स्पष्ट किया कि संबंधित वाहन के कुछ चालान गुजरात में लंबित हैं, इसलिए उसे ब्लैकलिस्ट सूची से हटाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सभी लंबित चालानों का भुगतान होते ही वाहन को पोर्टल से हटा दिया जाएगा। वीडियो कोच बसों और स्कूल वैन पर भी सख्ती आरटीए विभाग ने अमृतसर से दिल्ली, जम्मू-कटड़ा, राजस्थान समेत विभिन्न रूटों पर चलने वाली वीडियो कोच बसों की जांच तेज कर दी है। अधिकारियों द्वारा नाकाबंदी कर परमिट और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। वहीं, स्कूल खुलने के मद्देनजर जल्द ही स्कूल वैन और बसों की विशेष जांच शुरू होगी। सेफ स्कूल वैन पॉलिसी का पालन नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ई-सेवा पोर्टल ठप, लोगों की बढ़ी परेशानी इस बीच, पिछले एक सप्ताह से जिला प्रबंधकीय कार्यालय और सेवा केंद्रों का ई-सेवा पोर्टल तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित है। सर्वर डाउन होने से ट्रांसपोर्ट विभाग समेत कई सरकारी सेवाएं बाधित हैं। बताया जा रहा है कि सरकार जल्द नया पोर्टल शुरू करने की तैयारी में है। आरटीए सचिव हितेश्वर गुप्ता ने ट्रांसपोर्टरों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और समय पर जुर्माना जमा करने की अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन करने वालों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।