Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा में रणनीतिक साझेदारी, व्यापार और तकनीकी सहयोग पर रहेगा फोकस
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 से 11 जुलाई तक हिंद-प्रशांत क्षेत्र के तीन देशों—इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड—की छह दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे का सबसे अहम पड़ाव न्यूजीलैंड होगा, जहां 40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा होने जा रही है। इससे पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1986 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) रुद्रेंद्र टंडन ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री 8 और 9 जुलाई को इंडोनेशिया, 10 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया और 11 जुलाई को न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे। इंडोनेशिया में सांस्कृतिक और रणनीतिक सहयोग पर जोर इंडोनेशिया दौरे के दौरान प्रधानमंत्री का मुख्य कार्यक्रम राजधानी जकार्ता में होगा। इसके अलावा वे ऐतिहासिक शहर योग्याकार्ता का भी दौरा करेंगे और विश्व प्रसिद्ध प्रंबानन मंदिर परिसर जाएंगे। भारत और इंडोनेशिया विश्व धरोहर स्थलों के संरक्षण में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण होगी। ऑस्ट्रेलिया में तीसरे वार्षिक शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल 10 जुलाई को प्रधानमंत्री मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बैठक में महत्वपूर्ण खनिज, साइबर सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला, उभरती प्रौद्योगिकी और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। 40 साल बाद न्यूजीलैंड पहुंचेंगे भारतीय प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया के बाद प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड जाएंगे, जहां उनकी प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 1986 के बाद पहली न्यूजीलैंड यात्रा होगी, जिसे दोनों देशों के संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।