Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/4 जुलाई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कथित विवादित वीडियो को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) सख्त हो गई है। इसको लेकर रविवार, 5 जुलाई को गोल्डन टेंपल परिसर स्थित मंजी साहिब में एक विशाल पंथक एकत्र आयोजित करने का ऐलान किया है। एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन ने मीडिया को बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। संगत से अपील की गई है कि वे सुबह 10:30 बजे तक मंजी साहिब पहुंच जाएं। एसजीपीसी के अनुसार, इस पंथक एकत्र में विभिन्न धार्मिक और पंथक संगठनों की भागीदारी रहेगी। इनमें टकसालें, निहंग सिंह जत्थेबंदियां, कार सेवा संस्थाएं, निर्मला संप्रदाय, सिंह सभाएं और अन्य सिख संगठन शामिल होंगे। कुलवंत सिंह मनन ने कहा कि हाल ही में सामने आई मुख्यमंत्री भगवंत मान की विवादित वीडियो को लेकर सिख समाज में गहरा रोष है। इसी विषय पर विचार-विमर्श करने और आगे की रणनीति तय करने के उद्देश्य से यह पंथक एकत्र बुलाया गया है। ---