Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
मोहाली/यूटर्न/4 जुलाई। चंडीगढ़ स्थित सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच (एससीबी) लुधियाना ने करीब 15 साल पुराने अवतार सिंह तारी हत्याकांड को सुलझाने के लिए एक्शन मोड में आई है। अब सीबीआई ने वारदात में शामिल एक मुख्य संदिग्ध हमलावर का स्केच जारी किया है। इसके साथ ही, आरोपी की गिरफ्तारी या मामले को सुलझाने में सहयोग करने वाले वाले को 2 लाख रुपए इनाम की घोषणा की है। सीबीआई ने इस संबंधी जानकारी शेयर करने के लिए अपने मोबाइल नंबर जारी किए हैं। सीबीआई का दावा है कि जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। 11 गोलियां दागीं थी तारी पर घटना 12 अप्रैल 2011 की है। नामधारी संप्रदाय के अनुयायी अवतार सिंह तारी पर लुधियाना जिले के कटानी कलां-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए खतरनाक एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया था। इस भीषण हमले में अवतार सिंह तारी की मौके पर ही मौत हो गई थी। उत्तराधिकार को लेकर नामधारी गुटों में संघर्ष हमलावरों ने पीड़ित के शरीर में एके-47 राइफल से 11 गोलियां दागीं थी। उस समय की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हत्या को नामधारी संप्रदाय के उत्तराधिकार को लेकर नामधारी गुटों के बीच चल रहे संघर्ष से जोड़ा था। मोहाली निवासी अवतार सिंह, सतगुरु जगजीत सिंह के दामाद संत जगतार सिंह के करीबी सहयोगी थे। उस समय पुलिस ने इस संबंधी साहनेवाल पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अवतार सिंह के बहनोई बलवंत सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया। ---