Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
रिलायंस एडीए ग्रुप की कंपनियों में कथित फंड डायवर्जन का आरोप, चार दिन की CBI रिमांड मंजूर
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) अमित बापना को रिलायंस एडीए ग्रुप से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। एजेंसी का आरोप है कि कंपनी के वित्तीय फैसलों में उनकी अहम भूमिका थी और उनकी मंजूरी से ऐसे ऋण दिए गए, जो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों और बैंकों की तय शर्तों के विपरीत थे। CBI के अनुसार, अमित बापना अगस्त 2014 से दिसंबर 2019 तक रिलायंस कैपिटल में CFO रहे। जांच में सामने आया कि इस दौरान रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) द्वारा लिए गए कर्ज को कई मध्यस्थ कंपनियों के जरिए रिलायंस एडीए ग्रुप की अन्य कंपनियों—रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर—तक पहुंचाया गया। इससे बैंकों को कथित तौर पर भारी नुकसान हुआ, जबकि समूह की कंपनियों को अनुचित लाभ मिला। तिहाड़ जेल से लिया गया हिरासत में CBI ने बताया कि अमित बापना पहले से ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच से जुड़े एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद थे। एजेंसी ने विशेष अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उन्हें मुंबई की विशेष CBI अदालत में पेश किया, जहां से 4 जुलाई को औपचारिक गिरफ्तारी की गई। अदालत ने उन्हें चार दिन की CBI रिमांड पर भेज दिया है। सात FIR, छह गिरफ्तारियां CBI ने अब तक रिलायंस एडीए ग्रुप से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामलों में सात एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस होम फाइनेंस, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस और रिलायंस टेलीकॉम से जुड़े मामले शामिल हैं। एजेंसी ने 29 मई को रिलायंस कम्युनिकेशंस मामले में पहली चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें 16 आरोपियों को नामजद किया गया था। अमित बापना की गिरफ्तारी के बाद इन मामलों में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।