Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत एयरपोर्ट जैसी मिली नई पहचान, यात्रियों के लिए 10 लिफ्ट और 8 एस्केलेटर की सुविधा
जालंधर (Narendra Singh Danu) : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया गया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पूरी तरह तैयार हो चुका है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जुलाई को स्टेशन का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) राजेश कुमार पांडे ने स्टेशन का निरीक्षण किया और निर्माण से जुड़े शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उद्घाटन को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जो भी निर्देश रेलवे बोर्ड और केंद्र सरकार से मिलेंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। एयरपोर्ट जैसी लुक, आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास 2022 के अंत में शुरू हुआ था। परियोजना को करीब ढाई साल में पूरा किया जाना था, लेकिन विभिन्न कारणों से निर्माण कार्य में लगभग डेढ़ से दो साल की देरी हुई। अब स्टेशन को आधुनिक स्वरूप दिया गया है। बाहरी हिस्से को एयरपोर्ट जैसी डिजाइन दी गई है, जबकि अंदर यात्रियों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन पर 10 लिफ्ट और 8 एस्केलेटर लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक आने-जाने में आसानी होगी। इसके अलावा वातानुकूलित प्रतीक्षालय (एसी वेटिंग हॉल), डिजिटल सूचना डिस्प्ले और बड़ी एलईडी स्क्रीन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिनसे यात्रियों को ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। यात्रियों ने सराहा नया स्वरूप स्टेशन का नवीनीकरण पूरा होने के बाद यात्रियों ने इसकी आधुनिक सुविधाओं और नए स्वरूप की सराहना की। उनका कहना है कि पहले की तुलना में स्टेशन अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बन गया है। अब जालंधर सिटी स्टेशन की बारी रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जालंधर कैंट के बाद अब जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन का भी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास किया जाएगा। फिलहाल इसकी तैयारियां चल रही हैं। हालांकि प्रधानमंत्री के संभावित दौरे और उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर रेलवे की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।