Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
23 घंटे का शीतकालीन सत्र, 16 विधेयक पारित; 164 प्रावधान अपराध-मुक्त: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़, 22 दिसम्बर। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 18 दिसंबर से शुरू हुए सत्र की चार बैठकों में लगभग 23 घंटे सकारात्मक व सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने सत्र के सुचारू संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र सिंह कल्याण, सदन के सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकारों का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सत्र के दौरान विपक्ष का रवैया प्रदेश की 2 करोड़ 80 लाख जनता के प्रति उदासीन रहा। पूर्ण बहुमत से बनी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना दुर्भाग्यपूर्ण है। चुनाव सुधारों जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा से बचते हुए कांग्रेस का सदन से वॉकआउट करना संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह लगाने जैसा है। सरकार ने इस नकारात्मक रवैये के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव भी पारित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि सत्र के दौरान 16 विधेयक पारित किए गए। जन विश्वास विधेयक के तहत 42 राज्य अधिनियमों के अंतर्गत 164 छोटे-छोटे प्रावधानों को अपराध-मुक्त किया गया, जिससे अनावश्यक मुकदमेबाजी कम होगी और ‘न्यूनतम सरकार-अधिकतम शासन’ का लक्ष्य साकार होगा। ये प्रावधान शहरी निकाय, राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, अग्नि सेवाएं, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और आबकारी सहित कई विभागों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और प्रशिक्षकों की कमी पर सदन में चर्चा हुई और सरकार ने विभिन्न प्रयासों से इस कमी को दूर किया है। साथ ही चुनाव सुधार प्रक्रिया को लोकतंत्र की शुद्धता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डेढ़ लाख से अधिक लोगों को मकानों की चाबियां सौंपी गईं और चार हजार परिवारों को 100-100 वर्ग गज के प्लॉट दिए गए। आयुष्मान योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य लाभ भी दिया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक, सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री पार्थ गुप्ता, मीडिया एडवाइजर राजीव जेतली और मीडिया सचिव प्रवीन अत्रेय भी उपस्थित रहे।