Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 23 Jan : ढकोली के पीरमुछल्ला क्षेत्र स्थित राधे होम सोसाइटी में खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज आंधी के दौरान सोसाइटी की एक इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी लोहे की चादर अचानक उखड़कर नीचे गिर गई। भारी लोहे की चादर सीधे नीचे लगे बिजली के खंभे पर जा गिरी, जिससे खंभा पूरी तरह टूट गया। घटना के समय सोसाइटी परिसर में लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा कुछ देर बाद या अधिक भीड़भाड़ के समय होता, तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिजली का खंभा टूटने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग और प्रशासन को मामले से अवगत कराया गया। सोसाइटी निवासियों ने आरोप लगाया कि ऊपरी मंजिलों पर लगी निर्माण सामग्री और लोहे की चादरों की समय-समय पर जांच नहीं की जाती, जिसके कारण इस तरह के हादसे सामने आ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे को जल्द बदला जाए और बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।