Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
डीआरआई ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई, ट्रॉली बैग के मेटल हैंडल में छिपाकर लाई गई थी 2.128 किलो कोकीन
मुंबई (Narendra Singh Danu) : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.128 किलोग्राम कोकीन के साथ एक विदेशी महिला यात्री को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 10.65 करोड़ रुपये बताई गई है। डीआरआई अधिकारियों के अनुसार टीम को विदेशी महिला द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी किए जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके आधार पर मुंबई एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाई गई। इसी दौरान फ्रीटाउन से नैरोबी के रास्ते मुंबई पहुंची महिला यात्री को रोककर उसके सामान की गहन जांच की गई। ट्रॉली बैग के हैंडल में छिपाई थी कोकीन तलाशी के दौरान महिला के ट्रॉली बैग के मेटल हैंडल में बड़ी चतुराई से छिपाए गए 17 पैकेट बरामद हुए। जांच में इन पैकेटों से कुल 2.128 किलोग्राम कोकीन मिली, जिसे डीआरआई ने जब्त कर लिया। डीआरआई ने महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप किसके लिए लाई जा रही थी और इसके पीछे सक्रिय अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।