Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
प्रतापगढ़ में 384 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, मुख्यमंत्री बोले- एसआईटी जांच के आधार पर हो रही कार्रवाई, हिंदू आस्था को बदनाम करने की साजिश
प्रतापगढ़ (Narendra Singh Danu) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कथित दान चोरी प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष एक घटना को आधार बनाकर हिंदू आस्था को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है, जबकि मामले में एसआईटी की जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये की लागत वाली 111 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष युवाओं को रोजगार और प्रदेश के विकास से परेशान है। उनका आरोप था कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस फिर से जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। 'वक्फ घोटाले पर क्यों नहीं बोलते?' योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष अयोध्या के कथित दान चोरी मामले पर लगातार बयानबाजी कर रहा है, लेकिन वक्फ संपत्तियों से जुड़े कथित घोटालों पर कभी सवाल नहीं उठाता। उन्होंने कहा कि हजारों हेक्टेयर जमीन के कथित दुरुपयोग पर विपक्ष की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। 'राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले आज आस्था की बात कर रहे' मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले ये दल भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे और अब आस्था की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या आज विश्व स्तर पर आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन चुकी है, जिसे विपक्ष पचा नहीं पा रहा। एसआईटी जांच का किया जिक्र योगी ने कहा कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मांग पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन किया था। उन्होंने कहा कि जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर ट्रस्ट ने एफआईआर दर्ज कराई है और जिन लोगों के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।