Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
‘मिशन 70 लाख’ पौधारोपण अभियान शुरू, 6,300 हेक्टेयर रिज क्षेत्र के पुनर्जीवन का लक्ष्य; यमुना सफाई के लिए गोबर प्रबंधन योजना भी शुरू होगी
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि पर्यावरण संतुलन के बिना विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने दिल्ली के 6,300 हेक्टेयर ग्रीन रिज क्षेत्र को फिर से हराभरा बनाने का संकल्प जताते हुए कहा कि अगले चार वर्षों में यहां एक करोड़ से अधिक देशी पौधे लगाए जाएंगे और रिज क्षेत्र को दिल्ली के ‘हरे फेफड़ों’ के रूप में विकसित किया जाएगा। शाह ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दिल्ली में ‘मिशन 70 लाख’ पौधारोपण महाभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। रिज क्षेत्र में देशी प्रजातियों के पेड़ लगाए जाएंगे गृहमंत्री ने कहा कि दिल्ली रिज के पुनर्जीवन के लिए जैव विविधता बहाल करने, मिट्टी और जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण को मजबूत करने का अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि अगले तीन वर्षों में रिज क्षेत्र में पीपल, बरगद, नीम, गूलर, अर्जुन और जामुन जैसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले देशी वृक्ष लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि योजना के तहत करीब 35 लाख बड़े वृक्ष और 65 लाख झाड़ियां, बांस व औषधीय पौधे लगाए जाएंगे, जिससे दिल्ली के पर्यावरण को नई मजबूती मिलेगी। 5,000 हेक्टेयर रिज क्षेत्र को मिला वन क्षेत्र का दर्जा अमित शाह ने कहा कि वर्ष 1994 में दिल्ली के 7,784 हेक्टेयर रिज क्षेत्र को भारतीय वन अधिनियम के तहत अधिसूचित किया गया था, लेकिन अंतिम अधिसूचना लंबे समय से लंबित थी। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि अब 5,000 हेक्टेयर रिज क्षेत्र को वन क्षेत्र घोषित किया गया है और बाकी हिस्से को भी कानूनी संरक्षण देने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिज क्षेत्र में मौजूद जहरीले बबूल और कंटीले पेड़ों को हटाकर पर्यावरण के अनुकूल देशी प्रजातियों के वृक्ष लगाए जाएंगे, जिससे प्राकृतिक पारिस्थितिकी और जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा। यमुना में नहीं जाएगा डेयरियों का गोबर गृहमंत्री ने यमुना सफाई अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि अब दिल्ली की डेयरियों से निकलने वाला गोबर नदी में नहीं जाने दिया जाएगा। इसके लिए अगले सप्ताह राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के साथ समझौता किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोबर को वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्कृत कर जैविक खाद में बदला जाएगा, जिससे यमुना की सफाई में मदद मिलेगी। 300 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी अमित शाह ने कहा कि दिल्ली को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल राजधानी बनाने के लिए कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसी क्रम में नरेला में हाई सिक्योरिटी जेल का शिलान्यास, स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन, तीन नए बस डिपो का लोकार्पण और 300 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की शुरुआत की गई। उन्होंने दिल्लीवासियों से ‘ग्रीन ड्राइव पोर्टल’ के माध्यम से पौधारोपण अभियान से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी करने की अपील की।