Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
क्षत्रिय राजपूत सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सांसद कार्यालय में हुआ अभिनंदन
कुरूक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : क्षत्रिय राजपूत सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने प्रधान मोहन राणा चनालहेड़ी की अध्यक्षता में मोहन नगर स्थित जिंदल हाउस में पहुंचकर सांसद कार्यालय की योजनाओं के बारे में जाना। इस अवसर पर सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को तिरंगा भेंट करके सांसद नवीन जिंदल की ओर से उन्हें बधाई दी तथा समाज के विकास के लिए किए जाने वाले प्रत्येक कार्य में सहयोग का आश्वासन दिया। समाज के लोगों ने सांसद नवीन जिंदल द्वारा चलाई गई यशस्वी छात्रवृत्ति योजना की सराहना की। क्षत्रिय सभा के प्रधान मोहन राणा ने कहा कि राजपूत धर्मशाला के तत्वाधान में महाराणा प्रताप विद्यालय बच्चों को शिक्षित करने का कार्य लंबे समय से कर रहा है। महाराणा प्रताप विद्यालय में भी अनेक बच्चे ऐसे हैं। जिन्हें आर्थिक रूप से मदद की जरूरत है। सांसद नवीन जिंदल द्वारा चलाई गई यशस्वी छात्रवृत्ति योजना से इन बच्चों को भी विशेष रूप से लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए क्षत्रिय राजपूत सभा सांसद नवीन जिंदल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी । उन्होंने क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आह्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवा इस योजना का लाभ लेने के लिए आगे आएं, ताकि वे बिना किसी आर्थिक चिंता के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें और अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस योजना का दायरा और अधिक विस्तृत करते हुए अब प्राथमिक कक्षा से लेकर 12वीं तक पढ़ने वाले उन छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया गया है, जिनका पालन-पोषण विधवा या सिंगल मदर द्वारा किया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत फीस नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा वहन की जा रही है। वहीं अनाथ बच्चों की 100 प्रतिशत फीस का भुगतान भी फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर राजबीर राणा, सुरेंद्र जलबेहड़ा, सुरेश राणा बीबीपुर, नरेंद्र फरल, सतपाल नंबरदार ट्योंठा, पितांबर राणा, सुरेंद्र राणा कैशियर, सचिव सुगमपाल राणा, कृष्ण भूना, विक्रम जलबेहड़ा, श्याम सिंह, मोहन सिंह चनालहेड़ी, फूल सिंह गौंध, किशोर राणा, संयुक्त सचिव मोहकम सिंह राणा,होशियार सिंह ककहेड़ी, महिंद्र बाता, भीम सिंह नाचरौन, ओमबीर राणा, रणदीप बीबीपुर, राजेंद्र राजौंद, थानेसर इंचार्ज बलविंद्र सिंह, डॉ. राज कुमार, आकाश राणा, राजेंद्र राजपूत आदि उपस्थित रहे ।