Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
तकनीक का दुरुपयोग या सिस्टम में सेंध? जांच में जुटा प्रशासन
बठिंडा (Narendra Singh Danu): शहर में ई-रिक्शा चालकों के सामने अब एक नई डिजिटल परेशानी खड़ी हो गई है। चोरी, बैटरी खराबी और दुर्घटनाओं जैसी समस्याओं से जूझ रहे चालकों को अब मोबाइल एप के जरिए वाहन बंद किए जाने का खतरा भी सताने लगा है। सोमवार देर रात रेलवे रोड स्थित अस्पताल बाजार के पास एक ई-रिक्शा अचानक बंद हो गया। चालक के अनुसार, वाहन को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल एप के माध्यम से लॉक कर दिया था। ई-रिक्शा चालक रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर जा रहा था। स्टेशन से करीब 500 मीटर की दूरी पर पहुंचते ही वाहन बंद हो गया। मजबूरी में सवारी दूसरे ऑटो में चली गई, जबकि चालक करीब दो घंटे तक परेशान रहा। इसी दौरान हनुमान चौक के पास एक अन्य ई-रिक्शा के साथ भी ऐसी ही घटना सामने आई। मौके पर पहुंचे नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने तकनीकी जांच की। उन्होंने संबंधित एप डाउनलोड कर जरूरी प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद ई-रिक्शा दोबारा चालू हो गया। संस्था प्रधान सोनू माहेश्वरी ने कहा कि कुछ शरारती तत्व तकनीक का गलत इस्तेमाल कर गरीब चालकों को परेशान कर रहे हैं। प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। स्मार्ट सिस्टम से जुड़े होते हैं आधुनिक ई-रिक्शा तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार कई नए ई-रिक्शा जीपीएस और स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम से लैस होते हैं। इनके जरिए वाहन की लोकेशन, बैटरी स्थिति और लॉक-अनलॉक जैसी सुविधाएं मोबाइल एप से नियंत्रित की जा सकती हैं। यदि किसी व्यक्ति को वाहन के डिजिटल सिस्टम तक अनधिकृत पहुंच मिल जाए तो वह इसका दुरुपयोग कर सकता है। विशेषज्ञों ने वाहन मालिकों को सलाह दी है कि वे डिफॉल्ट पासवर्ड तुरंत बदलें, ओटीपी और लॉगिन जानकारी किसी से साझा न करें और केवल आधिकारिक एप का ही इस्तेमाल करें। वहीं, पुलिस और साइबर सेल से भी ऐसे मामलों की जांच कर डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने की मांग उठ रही है।