Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 23 Jan । जिस ट्रॉमा सेंटर को चंडीगढ़ प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर बताया था, वही अब सवालों के घेरे में आ गया है। सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के करोड़ों रुपये की लागत से बने एडवांस ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवार को फॉल सीलिंग गिर गई। उद्घाटन के महज चार महीने बाद हुई इस घटना ने सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच का फासला उजागर कर दिया है। यह वही ट्रॉमा सेंटर है, जिसका उद्घाटन 8 अगस्त 2025 को प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने किया था। उस समय इसे रीजन का सबसे आधुनिक ट्रॉमा केयर सेंटर बताते हुए 283 बेड और 40 वेंटिलेटर जैसी सुविधाओं का दावा किया गया था। लेकिन इतनी कम अवधि में सीलिंग गिरने की घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी निरीक्षण प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसा टला, लेकिन खतरा बरकरार घटना के समय संबंधित हिस्से में कोई मरीज या स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह घटना पीक इमरजेंसी या किसी बड़े सड़क हादसे के दौरान होती, तो परिणाम भयावह हो सकते थे। सेफ्टी ऑडिट पर उठे सवाल जानकारों का कहना है कि किसी भी बड़े मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में उद्घाटन से पहले स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य होता है। सवाल यह है कि क्या इस ट्रॉमा सेंटर का स्वतंत्र तकनीकी ऑडिट कराया गया था। अगर कराया गया था, तो उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की गई। नाम बड़ा, काम अधूरा एडवांस ट्रॉमा सेंटर को अत्याधुनिक बताया गया, लेकिन मौजूदा स्थिति इसके उलट दिखाई दे रही है। सेंटर में विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की कमी बनी हुई है। कई जरूरी ट्रॉमा सेवाएं अब तक शुरू नहीं हो पाई हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा ढांचा एक पूर्ण ट्रॉमा सेंटर की बजाय केवल इमरजेंसी सुविधाओं का विस्तार भर है। जवाबदेही पर चुप्पी करोड़ों रुपये की लागत से बने प्रोजेक्ट में मरीजों की सुरक्षा से जुड़ी ऐसी खामी सामने आना प्रशासन के लिए गंभीर चेतावनी है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या निर्माण एजेंसी, ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी या यह मामला भी कागजी जांच तक सीमित रह जाएगा। GMCH-32 ट्रॉमा सेंटर में फॉल सीलिंग गिरने की घटना ने एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य परियोजनाओं में गुणवत्ता, निगरानी और जवाबदेही की व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।