Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चन्नी-रंधावा रहे गैरहाजिर, वड़िंग बोले- पार्टी पूरी तरह एकजुट
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : पंजाब कांग्रेस में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक मंथन दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने मंगलवार को पंजाब कांग्रेस भवन में पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कर संगठन की स्थिति और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बैठकों का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के तीनों वर्किंग प्रेसिडेंट, महासचिवों और अन्य संगठनात्मक पदाधिकारियों से फीडबैक लिया गया। इसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ भी बैठक कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा बैठक में शामिल नहीं हुए। दोनों नेता फिलहाल दिल्ली में हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि चन्नी और रंधावा से भूपेश बघेल की फोन पर बातचीत हो चुकी है और दोनों नेता जल्द चंडीगढ़ पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे। वड़िंग ने कहा कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हो रही है। प्रदेश प्रभारी सभी नेताओं से व्यक्तिगत बातचीत कर संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। यह प्रक्रिया अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगी। वहीं, कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने दिल्ली दौरे को लेकर कहा कि उनका वहां जाना निजी कारणों से है और इसका किसी राजनीतिक गतिविधि से संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी को विदेश रवाना करने के लिए दिल्ली आए हैं। वर्किंग प्रेसिडेंट राजकुमार वेरका ने पार्टी में गुटबाजी से इनकार करते हुए कहा कि यदि कहीं कोई मतभेद हैं तो उन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में पंजाब कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर चुनावी तैयारी में जुटेंगे।