Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
एनसीडब्ल्यू ने जिला प्रशासन और पुलिस को दिए निर्देश, अवैध होटलों पर कार्रवाई और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : राजस्थान के श्रीगंगानगर में नाबालिग बच्ची से कथित गैंगरेप और मानव तस्करी के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से 15 दिनों के भीतर मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। बुधवार को आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मामले की समीक्षा करते हुए जांच और कानूनी कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक स्तर पर प्रशासन और पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है, इसलिए जांच जल्द पूरी कर समयबद्ध तरीके से चार्जशीट दाखिल की जाए, ताकि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिल सके। आयोग के अनुसार, अब तक विशेष जांच दल (एसआईटी) होटल मालिकों, प्रबंधकों सहित 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुका है। एनसीडब्ल्यू ने शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। महिला आयोग ने जिला प्रशासन को जिले में संचालित सभी अवैध और बिना पंजीकरण वाले होटलों के खिलाफ 15 दिनों के भीतर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही पुलिस को यह जांच करने के निर्देश दिए गए हैं कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद स्थानीय निगरानी व्यवस्था कैसे विफल रही। आयोग ने पीड़िता से जुड़े वीडियो और अन्य सामग्री को सोशल मीडिया से तत्काल हटाने तथा उन्हें प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा पीड़िता की सुरक्षा, समुचित उपचार, पुनर्वास और आर्थिक सहायता सुनिश्चित करने पर भी जोर देते हुए आयोग ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।