Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे लोकार्पण, आधुनिक थानेसर रेलवे स्टेशन भी होगा जनता को समर्पित
कुरुक्षेत्र (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) : कुरुक्षेत्र के इतिहास में 17 जुलाई एक ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज होने जा रहा है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुप्रतीक्षित कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का लोकार्पण करेंगे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुरू होने से शहर के पांच प्रमुख रेलवे फाटक हमेशा के लिए समाप्त हो जाएंगे, जिससे वर्षों पुरानी जाम की समस्या से लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त थानेसर रेलवे स्टेशन भी यात्रियों को समर्पित किया जाएगा। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को गति दिलाने और थानेसर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण को सुनिश्चित कराने में सांसद नवीन जिन्दल ने लगातार प्रयास किए थे। सांसद नवीन जिन्दल ने कई बार केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कुरुक्षेत्र की आवश्यकताओं से अवगत कराया था और थानेसर में आधुनिक रेलवे स्टेशन के निर्माण की पुरजोर मांग रखी थी। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल ने पिछले वर्ष स्वयं थानेसर के पुराने रेलवे स्टेशन का दौरा किया था। उन्होंने अपने मोबाइल से स्टेशन की वास्तविक स्थिति का वीडियो बनाकर केंद्रीय रेल मंत्री को भेजा था और आग्रह किया था कि पुराने स्टेशन के स्थान पर एक आधुनिक, भव्य और सुविधायुक्त थानेसर रेलवे स्टेशन विकसित किया जाए। सांसद नवीन जिन्दल ने यह भी स्पष्ट किया था कि ब्रह्मसरोवर, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, सूर्यग्रहण मेले और अन्य धार्मिक आयोजनों में देश-विदेश से आने वाले अधिकांश श्रद्धालु इसी स्टेशन का उपयोग करते हैं। सांसद नवीन जिन्दल की इस मांग को स्वीकार करते हुए रेलवे मंत्रालय ने आधुनिक थानेसर रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया है। धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल ने यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर यह भी आग्रह किया था कि एलिवेटेड ट्रैक पर बनने वाले थानेसर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के दोनों ओर प्लेटफॉर्म बनाए जाएं तथा स्टेशन के दोनों ओर प्रवेश और निकास द्वार स्थापित किए जाएं, ताकि शहर के पुराने और नए दोनों हिस्सों से आने वाले यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध हो सके। धर्मवीर सिंह ने कहा कि यह परियोजना केवल एक रेलवे निर्माण कार्य नहीं, बल्कि कुरुक्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देने वाला विकास का मजबूत आधार है। इससे यातायात सुगम होगा तथा शहर के आर्थिक और आधारभूत विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप केंद्र सरकार ने कुरुक्षेत्र को यह ऐतिहासिक सौगात दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। सड़क, रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और पर्यटन सहित प्रत्येक क्षेत्र में नई विकास परियोजनाएं लाने के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेंगे।