Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
मीडिया कर्मियों को मिले रेल में मुफ्त सफर की सुविधा: दलबीर सिंह मलिक
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी वालिया एवं मुख्य प्रदेश संरक्षक दलबीर सिंह मलिक ने संयुक्त बयान जारी करते हुए केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय से मांग की है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों को भारतीय रेल में निःशुल्क अथवा विशेष रियायती यात्रा की सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि पत्रकार दिन-रात समाज, सरकार और आमजन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। समाचार संकलन, प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, चुनावों, सामाजिक एवं सरकारी कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग के लिए उन्हें लगातार विभिन्न स्थानों की यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में रेल यात्रा की निःशुल्क सुविधा मिलने से पत्रकार अधिक प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे। अश्वनी वालिया एवं दलबीर सिंह मलिक ने कहा कि देश के विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसलिए केंद्र सरकार को पत्रकारों के हितों का ध्यान रखते हुए उनकी यात्रा संबंधी सुविधाओं में वृद्धि करनी चाहिए। उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया कि मान्यता प्राप्त एवं पात्र पत्रकारों के लिए एक पारदर्शी व्यवस्था बनाकर भारतीय रेल में निःशुल्क अथवा विशेष रियायती यात्रा सुविधा लागू की जाए। इससे पत्रकारों को राहत मिलेगी और वे देश एवं समाज की सेवा और अधिक समर्पण के साथ कर सकेंगे। अंत में दोनों नेताओं ने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार पत्रकारों की इस जनहितकारी मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र उचित निर्णय लेगी।