Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक भरें और जमा करें गणना फॉर्म, 3 अगस्त की ड्राफ्ट वोटर सूची में नाम शामिल कराने की अपील
जालंधर/चंडीगढ़ (Naren Danu) : पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची अपडेट करने की प्रक्रिया जारी है। घर-घर जाकर गणना फॉर्म भरने का अभियान 24 जुलाई तक चलेगा। इस प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए 11 और 12 जुलाई को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक राज्य के सभी पोलिंग बूथों पर दो दिवसीय विशेष शिविर लगाए जाएंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) पंजाब अनिंदिता मित्रा ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि यदि उन्होंने अभी तक अपना गणना फॉर्म नहीं भरा है, तो वे अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क करें या विशेष शिविर में पहुंचकर फॉर्म भरकर जमा कर दें। उन्होंने कहा कि 3 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम शामिल होना बेहद जरूरी है। इसके लिए लोगों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। शिविर के दौरान सभी निर्धारित पोलिंग बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे और मतदाताओं को फॉर्म भरने, दस्तावेजों की जानकारी देने तथा प्रक्रिया पूरी कराने में सहायता करेंगे। चुनाव विभाग ने नागरिकों से समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।