Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोग समेत कई दवाएं अब निर्धारित एमआरपी से अधिक कीमत पर नहीं बिकेंगी
नई दिल्ली (Naren Danu) : महंगी दवाओं से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोग और अन्य बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 39 आवश्यक दवाओं की अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) तय कर दी है। अब इन दवाओं को निर्धारित कीमत से अधिक पर नहीं बेचा जा सकेगा। एनपीपीए ने यह कदम ड्रग्स (प्राइस कंट्रोल) ऑर्डर-2013 के तहत उठाया है। प्राधिकरण का कहना है कि इसका उद्देश्य आम लोगों को जरूरी दवाएं सस्ती दरों पर उपलब्ध कराना और इलाज का आर्थिक बोझ कम करना है। नई मूल्य सूची में अम्लोडिपाइन-टेलमिसार्टन टैबलेट की कीमत 14.74 रुपये प्रति टैबलेट, आंखों के संक्रमण और सर्जरी के बाद उपयोग होने वाले नेपाफिनक ऑप्थैल्मिक सॉल्यूशन की कीमत 68.64 रुपये प्रति मिलीलीटर तथा हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करने वाली दवा की कीमत 6.37 रुपये प्रति कैप्सूल निर्धारित की गई है। डायबिटीज के उपचार में इस्तेमाल होने वाली कई फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन दवाओं को भी नई मूल्य सूची में शामिल किया गया है। एनपीपीए ने सभी दवा विक्रेताओं और डीलरों को निर्देश दिया है कि वे अपनी दुकानों पर दवाओं की अद्यतन मूल्य सूची प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करें, ताकि ग्राहक आसानी से सही कीमत की जानकारी प्राप्त कर सकें। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि तय एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।