Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/11 जुलाई। लुधियाना सेंट्रल जेल में एक हवालाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्शदीप सिंह (19) के रुप में हुई है। उसकी मां ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके बेटे की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि जेल अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी के कारण हुई है। पटियाला के सुलर घराट (झुंगोपत्ती) निवासी सरबजीत कौर का बेटा अर्शदीप लुधियाना सेंट्रल जेल में बंद था। अर्शदीप के खिलाफ इसी साल 22 मार्च को थाना दाखा में मामला दर्ज हुआ था। इसी मामले में वह न्यायिक हिरासत के तहत लुधियाना सेंट्रल जेल में बंद था। मृतक की मां सरबजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 3 जुलाई को जेल में अर्शदीप की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर जेल प्रशासन ने उसे लुधियाना के सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसी दिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद 4 जुलाई को इलाका मजिस्ट्रेट/जज की निगरानी में अर्शदीप के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। ----