Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
छह लोगों पर केस दर्ज, दो जीवित गायें और गौवंश के अवशेष मिले; इलाके में पुलिस तैनात
अमरगढ़ (Naren Danu) : पंजाब के अमरगढ़ क्षेत्र के गांव बुलापुर में खेतों के बीच बने एक मकान और पशु बाड़े में कथित गौहत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में संदिग्ध गौमांस, गौवंश के अवशेष, कटाई में इस्तेमाल किए गए औजार और दो जीवित गायें बरामद कीं। मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जबकि दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, गांव बुलापुर निवासी एक किसान की सूचना पर कार्रवाई की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ठेके पर ली गई जमीन पर बने परिसर में बेसहारा गौवंश लाकर अवैध रूप से काटा जाता था। सूचना मिलने के बाद थाना अमरगढ़ पुलिस ने मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोहम्मद असलम और उसके दामाद सबाव को गिरफ्तार कर लिया। परिसर से तीन गायों के कटे हुए सिर, करीब दो क्विंटल संदिग्ध गौमांस, गौवंश के अन्य अवशेष, मांस काटने के औजार तथा दो जीवित गायें बरामद की गईं। एसएचओ जगसीर सिंह ने बताया कि इस मामले में जमीन मालिक समेत कुल छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर छापेमारी की जा रही है, जबकि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू गौ रक्षा दल के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रशासन की मौजूदगी में बरामद गौवंश के अवशेषों का धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।