Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
17 जुलाई को जीन्द में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रहेगा दौरा

जिला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का रहेगा लाईव टैलिकास्ट
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) :17 जुलाई को जीन्द में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कार्यक्रम के प्रबंधन और अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए प्रदेश के सभी उपायुक्तों से बात की और जिला में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी विशेष दिशानिर्देश दिए। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठï ने मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम आर्य कॉलेज के सभागार में आयोजित किए जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी प्रधानमंत्री आवास योजना, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और हैप्पी कार्ड के लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सभी लाभार्थी ई-रिक्शा या ई-वाहन से पहुंचेंगे। कार्यक्रम में कोई भी पैट्रोल या डीजल का वाहन उपायोग में नहीं लाया जाएगा। मुख्य सचिव ने उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठï द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम के इंतजामों को लेकर उनकी खुले मन से प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में आने के लिए अपने पैट्रोल और डीजल के वाहनों का उपयोग नहीं करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्ïेश्य इंधन बचाने की मुहिम के साथ जुडऩा भी है। प्रधानमंत्री की अपील पर हम सबको इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए। बैठक में सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण सिंह, पानीपत एसडीएम मनदीप कुमार, सीएमओ डॉ. विजय मलिक सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।