Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
उत्तराखंड दौरे से पहले भर्ती घोटालों को लेकर सियासत तेज; भाजपा ने कांग्रेस सरकारों पर साधा निशाना, राहुल ने धामी सरकार को घेरा
नई दिल्ली (Naren Danu) : उत्तराखंड दौरे से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पेपर लीक को लेकर किए गए हमले पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने आरोप लगाया कि भर्ती घोटालों की शुरुआत कांग्रेस शासन के दौरान हुई थी और राहुल गांधी को राज्य की जनता के सामने पहले अपनी पार्टी के कार्यकाल का जवाब देना चाहिए। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि एन.डी. तिवारी और हरीश रावत सरकारों के दौरान कई भर्ती परीक्षाएं विवादों में रहीं। उन्होंने दरोगा भर्ती, पटवारी भर्ती, वीपीडीओ भर्ती, सिडकुल भर्ती, यूबीटीईआर और आयुर्वेद विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रियाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन मामलों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई हुई, परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं और युवाओं का भरोसा प्रभावित हुआ। मालवीय ने दावा किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले का मामला सामने आने पर सरकार ने कार्रवाई करते हुए देश का सबसे सख्त नकल-विरोधी कानून लागू किया। उन्होंने कहा कि 100 से अधिक कथित नकल माफिया को गिरफ्तार किया गया और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक सुधार किए गए। भाजपा के अनुसार, पिछले चार वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने एक्स पर आरोप लगाया था कि उत्तराखंड "पेपर लीक का केंद्र" बन चुका है और भर्ती प्रक्रिया में योग्यता के बजाय भ्रष्टाचार हावी है। उन्होंने दावा किया कि सख्त कानून बनने के बावजूद पेपर लीक की घटनाएं जारी रहीं और इसे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। राहुल गांधी के 17 जुलाई के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर पहले ही राजनीतिक विवाद खड़ा हो चुका है। परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने के बाद कांग्रेस ने बन्नू स्कूल मैदान को नया आयोजन स्थल बनाया। इस मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनाव भी देखने को मिला। राहुल गांधी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं और पेपर लीक के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगातार तेज हो रहे हैं।