Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/16 जुलाई। पंजाब सीएम भगवंत मान ने वीरवार को पंजाब के 2800 डिपो होल्डरों को नए लाइसेंस सौंपे। इस मौके पर मोहाली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, इस दौरान सीएम ने अपने विरोधियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लड़ाई सिर्फ कुर्सी के लिए है। जो अभी मिली नहीं, परमात्मा करे मिले भी नहीं। वहीं, अकाली दल की सरकार के समय लाल बत्ती की कार में नशा सप्लाई होता रहा। मजीठिया के इशारे पर होता था। उन्होंने कहा कि मजीठिया अब जेल से बाहर आकर मूंछों पर ताव देते हैं, जैसे कोई किला फतह करके आए हों। आए तो जमानत पर ही जेल से बाहर हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि एसजीपीसी ने पिछले दिनों मेरे खिलाफ गुरुद्वारों के बाहर पोस्टर लगाए कि भगवंत मान का बायकॉट करो। उन्होंने कहा कि बहबल कलां कांड जब हुआ तो सुखबीर बादल के पोस्टर भी लगवाए थे। वह तो श्री अकाल तख्त पर जाकर मान चुके हैं कि उन्होंने बेअदबियां करवाई हैं। सीएम ने बड़ा दावा किया अगर विरोधी दल गलती से सत्ता में आ गए तो सारी स्कीमें बंद कर देंगे। जो वेटर को टिप देते हैं, उन्हें डिपो होल्डर से क्या लेना-देना सीएम ने कहा कि पुरानी सरकारों के समय ऐसे खुशियों वाले कार्यक्रम होने बंद हो गए थे। उन्हें राशन डिपुओं से क्या लेना था। जो वेटरों को दस-दस हजार रुपये टिप देते हों। जिनके खेतों में जाकर नहरें खत्म होती हैं, उन्हें मोगा का क्या पता। जिनके यहां सोने की टूटियों वाले नलों से पानी आता है, उन्हें पानी के मूल्य का क्या पता है। इसी हाल में तीन दिन पहले हमने बेलदारों को पक्का किया, जिन्होंने 25-25 साल काम किया। उन्होंने तो सोचा ही नहीं था कि हम पक्के होंगे। कांग्रेस में सीएम की कुर्सी का पड़ता है भाव कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा, पंजाब के बारे में विजन कौन दे रहा है? आज वेणुगोपाल ने बुलाया है। आज खड़गे ने बुला लिया। आज राहुल गांधी के सामने लड़ पड़े। उसके घर में मीटिंग है। एक कहता है, मैं तुम्हें नहीं जानता। दूसरा कहता है कि मैं तुम्हें नहीं बनने दूंगा। यह क्या कर रहे हैं? इन्होंने लोगों का मजाक उड़ाया हुआ है। साढ़े तीन करोड़ लोग हैं पंजाब में, उनकी भी बात कर लो। केवल अपनी कुर्सियों की बात है। लड़ाई सिर्फ कुर्सियों के लिए है। जो अभी तक मिली नहीं, परमात्मा करे मिले भी नहीं। जिस कुर्सी पर पहले ही लालची आंखें हैं। कहते हैं कि 500 करोड़ देकर मुख्यमंत्री बनता है। कांग्रेसियों ने ही रेट बताया है, मैंने रेट नहीं बताया। ----