Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
गणतंत्र दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय द्वारा पीएमडीएस और एमएमएस से सम्मानित किए जाने वाले पंजाब पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों का ऐलान — डीजीपी गौरव यादव ने पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई, पंजाब पुलिस की सेवाओं को मान्यता देने के लिडए केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार नवीन गोगना चंडीगढ़, 25 जनवरी (युटर्न) पंजाब पुलिस की उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाब पुलिस के उन अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों की घोषणा की है, जिन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (PMDS) और सराहनीय/मेधावी सेवा के लिए पदक (MMS) से सम्मानित किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) जांच (लोकपाल) पंजाब विभू राज, डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (बीओआई) पंजाब एल.के. यादव तथा एडीजीपी जेल अरुण पाल सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (PMDS) से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह, एक आईपीएस अधिकारी—डीआईजी सुरक्षा, राजभवन जसदेव सिंह सिद्धू—और पांच पीपीएस अधिकारी, जिनमें एआईजी एसएसजी रणदीप सिंह मान, डीएसपी एजीटीएफ राजन परमिंदर सिंह, डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो नवदीप सिंह, एसीपी पीबीआई अमृतसर स्पिंदर कौर तथा डीएसपी एसपीयू हरिंदरदीप सिंह शामिल हैं, उन 15 अधिकारियों/कर्मचारियों में शामिल हैं जिन्हें सराहनीय सेवा के लिए पदक (MMS) हेतु चुना गया है। अन्य चयनित अधिकारियों/कर्मचारियों में इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह, इंस्पेक्टर हरीश कुमार, लेडी इंस्पेक्टर मनजीत कौर, इंस्पेक्टर तलविंदर सिंह, इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार, इंस्पेक्टर प्रीतपाल सिंह, लेडी सब-इंस्पेक्टर (एसआई) धर्मजीत कौर, एसआई भूपिंदर सिंह तथा एएसआई स्वर्णजीत कौर शामिल हैं। पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने इन अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने और समूचे पंजाब पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की मान्यता पुलिस बल को और अधिक समर्पण व लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करती है, जो कि अनेक सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने वाले सीमावर्ती राज्य में अत्यंत आवश्यक है।