Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को दी शुभकामनाएं, युवाओं से ऐतिहासिक लॉन्च देखने और #IndiaWithVikram1 अभियान से जुड़ने की अपील
नई दिल्ली (Naren Danu) : भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल 'विक्रम-1' के प्रक्षेपण से पहले स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मिशन देश की नई पीढ़ी के वैज्ञानिकों और नवाचारकर्ताओं के लिए प्रेरणा बनेगा। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि वह स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को सफल प्रक्षेपण के लिए शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विक्रम-1 नई ऊंचाइयों को छुएगा, इतिहास रचेगा और देश के युवाओं को बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने की प्रेरणा देगा। 'विक्रम-1' भारत की नई अंतरिक्ष क्षमता का प्रतीक प्रधानमंत्री ने कहा कि शनिवार सुबह 11:30 बजे हैदराबाद स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस भारत के पहले निजी रूप से विकसित ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल का पहला प्रक्षेपण करेगी। उन्होंने बताया कि चार चरणों वाला यह रॉकेट तेज, किफायती और आवश्यकता के अनुरूप लॉन्च सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह मिशन भारतीय युवाओं की प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और उद्यमशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। साथ ही यह भी साबित करता है कि अंतरिक्ष क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए सुधारों ने नवाचार और निजी भागीदारी के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं। देशवासियों से लॉन्च देखने की अपील प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों, विशेषकर युवाओं से इस ऐतिहासिक मिशन को देखने और सोशल मीडिया पर #IndiaWithVikram1 हैशटैग के साथ स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को शुभकामनाएं देने का आग्रह किया। श्रीहरिकोटा से होगा प्रक्षेपण उल्लेखनीय है कि हैदराबाद की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस अपने पहले ऑर्बिटल मिशन 'मिशन आगमन' के तहत विक्रम-1 रॉकेट का प्रक्षेपण शनिवार सुबह 11:30 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से करेगी। यह भारत के निजी अंतरिक्ष उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।