링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7672holiganbet 7672grandpashabet 8255grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom링크모음주소모음링크모음hacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소가자주소온길토토사이트주소온길주소온길주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음주소온길토토사이트먹튀검증슬롯사이트토토사이트주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트먹튀검증커뮤니티주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트주소모음주소가자토토사이트토토솔루션카지노솔루션토토솔루션카지노솔루션토토솔루션먹튀검증먹튀검증 커뮤니티먹튀검증먹튀검증 커뮤니티주소온길링크모음주소모음링크모음주소온길주소모음주소타임주소모음 링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음링크모음주소모음주소모음링크모음토토솔루션주소모음링크모음링크모음토토솔루션카지노솔루션주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트주소모음링크모음토토사이트토토사이트링크모음링크모음링크모음링크모음주소모음사이트모음카지노솔루션주소모음주소모음링크모음주소가자주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소가자링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음
Panipat: आईपीआरईयू द्वारा जारी आंदोलन के बीच आईओसीएल प्रबंधन का तथ्यात्मक ब्यान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
प्रबंधन और युनियन के बीच आयोजित मीटिंगों का हवाला देकर मीडिया के सामने रखा पक्ष
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : स्थानीय मीडिया के कुछ वर्गों में इंडियन ऑयल पानीपत रिफाइनरी कर्मचारी यूनियन द्वारा रिफाइनरी टाउनशिप के गेट नंबर-2 पर शुरू की गई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के संबंध में समाचार प्रकाशित किए गए हैं। इस संबंध में सभी हितधारकों की जानकारी के लिए इंडियनऑयल, पानीपत रिफाइनरी निम्नलिखित तथ्य प्रस्तुत करती है। आईपीआरईयू ने 17 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे रिफाइनरी टाउनशिप के गेट नंबर-2 पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की, जिसमें यूनियन के चार प्रतिनिधि भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यह कदम रिफाइनरी प्रबंधन द्वारा बार-बार की गई अपीलों तथा आंदोलन न करने के लिए किए गए लगातार प्रयासों के बावजूद उठाया गया। यूनियन द्वारा दिए गए हड़ताल नोटिस के संबंध में 8 जुलाई 2026 तथा 17 जुलाई 2026 को सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय), करनाल के समक्ष सुलह बैठक आयोजित की गई। यूनियन की ओर से अध्यक्ष श्री सम्पूरण सिंह एवं महासचिव श्री मनोज कुमार उपस्थित रहे। 17 जुलाई 2026 की कार्यवाही के दौरान सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय), करनाल के निर्देशानुसार रिफाइनरी प्रबंधन ने अपना बिंदुवार उत्तर प्रस्तुत किया, जिसे अभिलेख पर लिया गया तथा उसकी प्रति यूनियन को भी उपलब्ध कराई गई। यह स्पष्ट किया जाता है कि यूनियन द्वारा उठाए गए मुद्दे उन कुछ सुविधाओं से संबंधित हैं, जो पूर्व में कर्मचारियों को आंतरिक व्यवस्था के तहत दी जाती थीं और जिन्हें पुनः बहाल करने की मांग यूनियन द्वारा की गई है। इसलिए इसे कर्मचारियों को मूलभूत अथवा वैधानिक सुविधाएं न दिए जाने का मामला बताना सही नहीं है। रिफाइनरी प्रबंधन ने सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के समक्ष यह भी स्पष्ट किया कि पूर्व में दी गई ये सुविधाएं केवल आंतरिक व्यवस्था का हिस्सा थीं तथा औद्योगिक विवाद अधिनियम के अंतर्गत किसी समझौते का हिस्सा नहीं थीं। सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय) ने प्रबंधन को यूनियन की मांगों को उच्च प्रबंधन के समक्ष रखने की सलाह दी है, जिस पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, दोनों पक्षों को औद्योगिक शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा ऐसा कोई कदम न उठाने की सलाह दी गई जिससे शांति एवं सद्भाव प्रभावित हो। इस मामले में अगली संयुक्त बैठक 31 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय), करनाल के समक्ष निर्धारित की गई है। 17 जुलाई 2026 की शाम को भी यूनिट हेड की उपस्थिति में रिफाइनरी प्रबंधन ने यूनियन के साथ विस्तृत चर्चा की तथा एक बार फिर उनसे भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की। रिफाइनरी प्रबंधन यह पुनः स्पष्ट करना चाहता है कि रिफाइनरी का नियमित संचालन पूरी क्षमता के साथ सामान्य रूप से जारी है। वर्तमान में आंदोलन केवल रिफाइनरी टाउनशिप के गेट नंबर-2 तक सीमित है और इसका संयंत्र संचालन, सुरक्षा अथवा उत्पादों की आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए रिफाइनरी अस्पताल की एक चिकित्सा टीम को आंदोलन स्थल पर 24 घंटे तैनात किया गया है, जो भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। वर्तमान समय में चारों कर्मचारियों का स्वास्थ्य सामान्य एवं स्थिर बताया गया है। इंडियनऑयल पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स हमेशा अपने कर्मचारियों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है तथा मान्यता प्राप्त कर्मचारी यूनियन के साथ आपसी विश्वास एवं संवाद की भावना के प्रति प्रतिबद्ध है। प्रबंधन एक बार फिर यूनियन से अपील करता है कि वह भूख हड़ताल समाप्त करे तथा स्थापित द्विपक्षीय एवं सुलह प्रक्रिया के माध्यम से इस विषय का समाधान निकाले।