Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अभिजीत दीपके बोले- आंदोलन रहेगा पूरी तरह शांतिपूर्ण, किसी भी तरह की नारेबाजी या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं
नई दिल्ली (Naren Danu) : परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर चल रहे आंदोलन को तेज करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकालने का ऐलान किया है। पार्टी ने अपने समर्थकों से बड़ी संख्या में इस मार्च में शामिल होने की अपील की है, साथ ही स्पष्ट किया है कि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा कि आंदोलन का उद्देश्य छात्रों के मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाना है। उन्होंने समर्थकों से संयम बनाए रखने और किसी भी उकसावे में नहीं आने की अपील की। दीपके ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति प्रदर्शन के दौरान हंगामा करता है, भड़काऊ नारे लगाता है या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसे न सोनम वांगचुक का समर्थक माना जाएगा और न ही सीजेपी का कार्यकर्ता। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल शांतिपूर्ण विरोध में विश्वास रखती है। सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया और सीजेपी ने संसद मार्च की घोषणा कर दी। इस बीच राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस प्रस्तावित मार्च और उससे जुड़े सोशल मीडिया अभियानों पर नजर बनाए हुए है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। सीजेपी का कहना है कि उसका आंदोलन परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी रहेगा। पार्टी के अनुसार, हाल के वर्षों में सामने आए पेपर लीक मामलों ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है और इन्हीं मुद्दों को लेकर संसद तक अपनी आवाज पहुंचाई जाएगी।